नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में टेलर की दुकान से मोबाइल चोरी का मामला, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी
तल्लीताल क्षेत्र में टेलर की दुकान से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार तल्लीताल टेलर की दुकान में काम करने वाला एक व्यक्ति शाम को कपड़े की दुकान में सिलाई का काम कर रहा था। इस दौरान वह मोबाइल दुकान में छोड़ पेशाब करने सार्वजनिक शौचालय में गया। वापस आया तो दुकान से मोबाइल ग़ायब मिला।