नैनीताल: नैनीताल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने कहा- हैप्पी बर्थडे नैनीताल
नैनीताल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्थानीय के साथ पर्यटकों ने भी हैप्पी बर्थडे नैनीताल बोला। मल्लीताल बास्केटबॉल कोर्ट में मंगलवार दो बजे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में केक काटा गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 18 नवंबर 1841 को अंग्रेज व्यापारी पी बैरन यहां पहुंचे।