गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव 17 अप्रैल को, जिला पंचायत राज विभाग ने जारी किया निर्देश
गया नगर निगम सशक्त स्थाई समिति का चुनाव 17 अप्रैल को होगा।जिला पंचायत राज विभाग ने गुरुवार की शाम 4 बजे निर्देश जारी कर बताया कि नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति की चुनाव प्रकिया 15 से 20 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे।जिले में गया नगर निगम के साथ नगर परिषद और नगर पंचायत के कुल 9 स्थानों पर चुनाव निर्धारित है।