मुज़फ्फरनगर: नसीरपुर रोड पर गोलियों की गूंज! भाजपा नेता के घर चोरी करने वाला बदमाश 72 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक साथी फरार
मुजफ्फरनगर के नसीरपुर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। भाजपा नेता ऋषभ शर्मा के घर चोरी करने वाला 20 से अधिक मुकदमों का आरोपी नवाब पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ, जबकि उसका साथी गन्ने के खेत में फरार हो गया।