गोगरी: गोगरी नगर परिषद कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लायज फेडरेशन, पटना के आह्वान पर नगर परिषद गोगरी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सोमवार शाम चार बजे तक हड़ताल जारी रहा। यह हड़ताल नगर कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध तथा विभिन्न मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शुरू की गई है। हड़ताल में शामिल पदाधिकारियों और कर्मियों ने कहा