बावड़ी: स्टेट हाईवे-145 अधूरा, बिजली संकट गहराया—ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रजलानी सरपंच पारस गुर्जर सहित ग्रामीण धरने पर बैठे
Baori, Jodhpur | Dec 3, 2025 रजलानी क्षेत्र में स्टेट हाईवे 145 के अधूरे निर्माण और लगातार बिजली संकट से परेशान ग्रामीण आखिरकार सड़कों पर उतर आए। बुधवार सुबह से ही ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सरपंच पारस गुर्जर खुद सड़क पर बैठकर विरोध का नेतृत्व कर रहे है,जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं मोर्चा संभाल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क के कारण ग्रामीणों परेशानी है।