खंडवा नगर: खंडवा में नए एसपी आगम जैन ने संभाली कमान, पुलिसिंग में सख्ती की उम्मीद
खंडवा जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। प्रदेश शासन द्वारा शनिवार रात पुलिस विभाग में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में करीब 50 अधिकारियों के तबादले किए गए, जिसमें 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अगम जैन को खंडवा जिले की कमान सौंपी गई। नवागत एसपी अगम जैन रविवार को खंडवा पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।