सिरसागंज: नगला खंगर पुलिस ने नगला काधर तिराहे से तमंचा और कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी पुत्र हरीओम निवासी ग्राम फतेहपुर नसीरपुर थाना नगला खंगर के रूप में हुई है