बहादुरपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। जसैया गांव के पास स्थित एक बस्ती में मंगलवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस आग की चपेट में आकर चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।