पांच दिन बाद सदर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए देवेंद्र नाथ महतो, बोले- शरीर थक चुका है, लेकिन छात्रों की लड़ाई कमजोर नहीं होगी
रांची: JPSC-JSSC में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो को पांच दिन बाद सदर अस्पताल, रांची से डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य में कमजोरी के कारण उन्हें 13 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय निगरानी और उपचार के बाद 17 सितंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अभी भी उनके शरीर में काफी कमजोरी है। डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम, नियमित उपचार और संतुलित खान-पान की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे हल्का भोजन ले रहे हैं और पाचन संबंधी परेशानी के कारण खान-पान में विशेष सावधानी बरत रहे हैं।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि लंबे समय से छात्रों और अभ्यर्थियों के भविष्य तथा निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर संघर्ष करते हुए उनका शरीर थक चुका है। हालांकि उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद छात्रों और अभ्यर्थियों के अधिकार की लड़ाई कमजोर नहीं पड़नी चाहिए।
उन्होंने छात्रों और अभ्यर्थियों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की अपील की। साथ ही कहा कि भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
देवेंद्र नाथ महतो ने अपने स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं देने वाले छात्रों, अभ्यर्थियों, युवाओं और सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।
#DevendraNathMahato #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #Recruitment #JharkhandNews #RanchiNews #StudentProtest #YouthNews #JharkhandStudents #LatestNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #LoktantraBharat