गिरिडीह में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सोनू भैया के द्वादशकर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत सोनू भैया को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सोनू भैया ने अपना पूरा जीवन झारखंड और झामुमो के लिए समर्पित किया। झारखंडियत के प्रति उनका समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद की जाएगी।
हेमंत सोरेन ने कहा कि सोनू भैया आज हमारे बीच सशरीर मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और विचार हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो परिवार स्वर्गीय सोनू भैया के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
#SonuBhaiya #HemantSoren #JMM #Giridih #Jharkhand #JharkhandNews #LoktantraBharat