राजाखेड़ा: नदी में कूदकर 5 बच्चों की जान बचाने वाले 14 वर्षीय सौरभ को मिला सम्मान
नदी में कूदकर 5 बच्चों की जान बचाने वाले 14 वर्षीय सौरभ की बहादुरी को मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने वीडियो कॉल पर बढ़ाया हौसला धौलपुर जिले के मनियां क्षेत्र के गडाईच गांव निवासी 14 वर्षीय सौरभ कुशवाह की बहादुरी की कहानी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। सौरभ ने अपनी जान की परवाह किए बिना पार्वती नदी में डूब रहे 5 बच्चों की जान बचाई थी।