बीना: बीना थाना क्षेत्र: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Oct 26, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी जो सहेली से मिलने उसके घर गई थी। जहां सहेली तो नहीं मिली। जहां पर सहेली का भाई घर में अकेला था और तभी मौके का फायदा उठाकर सहेली के भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद किशोरी ने घर में मामले की जानकारी दी, वही पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज किया है।