बीना: सर्वोदय चौराहा सहित नगर में मानसिक रोगियों से लोग परेशान, नगर में लगातार बढ़ रही संख्या
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Oct 26, 2025 बीना के अंबेडकर तिराहा,सर्वोदय चौराहा, गांधी चौराहा एवं महावीर चौक पर मानसिक रोगियों की वजह से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। जो चौराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों को परेशान करते हैं। जिसकी वजह से जहां एक और वाहन चालकों को भी दुर्घटनाओं का डर बना रहता है तो वहीं मानसिक रोगी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।