आज दिनांक 03.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने डेहरी स्थित पाली पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए संबंधित अभियंताओं एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण के लिए टेस्ट पाइलिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। जिला पदाधिकारी ने पुल के दोनों ओर स्थित अप्रोच रोड की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसी को दिसंबर 2026 तक पुल का निर्माण हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सीनियर डिवीजनल इंजीनियर, विभाग के कंस्ट्रक्शन इंजीनियर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#IPRD
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 3, 2026