सात निश्चय-3 अंतर्गत "सबका सम्मान–जीवन आसान" पहल के तहत आज दिनांक 03.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय, रोहतास स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें आवेदक श्री पंकज कुमार, श्री महेन्द्र पाण्डेय, श्रीमती संध्या देवी, श्री भदेश्वर सिंह, श्री धनजी सिंह, श्री पारस चौरसिया, श्री प्रभाकर कुमार, श्री गिरीश मिश्रा एवं श्री संजय पासवान सहित अन्य लोगों के द्वारा आवेदन/शिकायत पत्र दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया कि प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
#IPRD
#PublicService
#SaatNishchay3
#BiharGovernment
#GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 3, 2026