गोह: बैरका में दुगोला चैता कार्यक्रम का शुभारंभ, विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने अंश राज बाबू को दी बधाई
Goh, Aurangabad | Apr 12, 2026 गोह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरका में रविवार को सांस्कृतिक माहौल के बीच दुगोला चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अमरेंद्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत मंच का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन बैरका निवासी अजय पासवान द्वारा अपने पुत्र अंश राज बाबू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर किया गया था।