झुंझुनू: बीडीके अस्पताल में जुड़वां बच्चों की डिलिवरी के दौरान ऑपरेशन छोड़ने का आरोप, जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित
झुंझुनू के राजकीय बीडीके अस्पताल में जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन बीच में छोड़ने के आरोपो के बाद जांच के लिए तीन चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। रविवार को मामला संज्ञान में आने के बाद जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल के पीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।