कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त के जनता दरबार में ज़मीन पर दबंगों द्वारा कब्ज़े समेत कई मामले आए
उपायुक्त श्री ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने कई व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं सामने रखीं, जिनमें पेंशन, जमीन विवाद, जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने, बंदोबस्ती जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करना के मामले आए।