हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने हाटपरसा व बरही गांव से 360 बोतल शराब जब्त की, धंधेबाज फरार
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना के हाट परसा एव बरही गांव से पुलिस ने 360 बोतल शराब जब्त की। जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। बरही गांव में 120 बोतल व हाट परसा गांव से 240 बोतल शराब जब्त की। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने गुरुवार कि शाम चार बजे बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर फरार धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।