विदिशा नगर: बेतवा नदी से 30 किमी कांवड़ यात्रा, सोमवार को केदारधाम में होगा जलाभिषेक
श्रावण मास के तीसरे सोमवार से पहले ग्राम बर्रो के रहवासी रविवार दोपहर 12 बजे बेतवा नदी से कांवड़ में पवित्र जल भरकर गांव के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु करीब 30 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ग्राम बर्रो पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित केदारधाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।