कटंगी: अपने ही गांव में कैद हो गए खैरलांजी गांव के ग्रामीण, अफसर और नेताओं पर लगाया आरोप
विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी का बूथ क्रमांक 01 खैरलांजी गांव के ग्रामीण आज फिर एक बार स्वयं का ठगा हुआ महसूस कर रहे है। बारिश होते ही इस गांव के ग्रामीण अपने ही गांव में कैदी की तरह जीवन जीने को मजबूर हो गए है। दरअसल, ग्राम पंचायत अंबेझरी का खैरलांजी गांव के बीच सड़क में बनी पुलिया डूबी हुई है ।