चानन: सिंहचक गांव में मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
किऊल थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में सिंहचक गांव से दोनों पक्ष के कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 1 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. एक दिन पर बुधवार की पूर्वाह्न जमीनी विवाद को लेकर सिंहचक गांव में मारपीट हुई थी. एक व्यक्ति को गोली लगने की बात कही गई. पुलिस ने यहां से एक देशी पिस्टल बरामद किया.