रेवदर: रेवदर के सिरोडी में रसद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध पेट्रोल-डीजल समेत 1685 लीटर ईंधन किया ज़ब्त
Reodar, Sirohi | Apr 3, 2026 रेवदर उपखंड के सिरोडी में रसद विभाग ने अवैध ईंधन कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। टीम ने मौके से 515 लीटर पेट्रोल, 690 लीटर डीजल और 480 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया। जांच में सामने आया कि जीवाराम माली ऑटो पार्ट्स की दुकान से अवैध रूप से ईंधन बेच रहा था। कार्रवाई के दौरान अधिकारी विनोद परमार,नकुल चौहान और देवेन्द्र मौके पर जांच में जुटे रहे