अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली इको-फ्रेंडली जागरूकता रैली, मिट्टी के दीये बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण और परंपरा का संदेश
खरौंधी।( गढ़वा)।
दीपावली के पावन अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चंदनी, खरौंधी के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को लेकर एक भव्य इको-फ्रेंडली जागरूकता रैली (रोड शो) निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों से सजाए गए मिट्टी के दीये घर-घर और दुकानों पर जाकर बांटे तथा लोगों से पारंपरिक व प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की।
आधुनिकता के दौर में परंपरा से जोड़ने की अनूठी पहल
रैली के माध्यम से बच्चों ने स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों को मिट्टी के दीये जलाने का धार्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व समझाया। बच्चों ने संदेश दिया कि आधुनिकता की होड़ में लोग चायनीज लाइटों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे हमारी प्राचीन परंपराएं और स्थानीय कुम्हारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। मिट्टी के दीये जलाना न केवल हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि इससे उन गरीब परिवारों के घरों में भी खुशियां और रोशनी पहुंचती है जो दीये बनाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं।
खरौंधी थाना और प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सौंपा दीया
जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों की टोली खरौंधी थाना और प्रखंड कार्यालय भी पहुंची।
थाना प्रभारी ने की बच्चों की पहल की सराहना:
खरौंधी थाना प्रभारी से मिलकर बच्चों ने उन्हें हाथ से सजाया हुआ दीया भेंट किया और दीये के महत्व पर चर्चा की। थाना प्रभारी ने विद्यालय और बच्चों की इस मुहिम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे संस्कारयुक्त प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों से कम पटाखे जलाने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टॉफियां बांटीं और अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सराहा विद्यालय का संस्कार:
प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सिओ गौतम कुमार लकड़ा ने बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने दीये और उसमें प्रयुक्त होने वाले पारंपरिक तेल के औषधीय व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिट्टी का दीया और सरसों का तेल वातावरण को शुद्ध करता है और इससे स्थानीय स्तर पर तेल व दीया बेचने वाले छोटे व्यापारियों को भी संबल मिलता है।
बीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा की अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चंदनी खरौंधी के बच्चों को किताबी ज्ञान
Garhwa, Garhwa | Nov 7, 2026