सिरसागंज: चेकिंग के दौरान पुलिस ने अहमदपुर गांव के समीप कौरारा रोड से एक अभियुक्त को अवैध कारतूस सहित किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सिरसागंज पुलिस टीम ने अहमदपुर गांव के पास कौरारा रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त कन्हैया पुत्र चिरंजीलाल, निवासी गिहार कॉलोनी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।