पीपलदा: इटावा पुलिस ने खातोली रोड़ पर सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया, ₹5300 बरामद
Pipalda, Kota | Jan 2, 2025 जिले के इटावा क़स्बे में खातोली रोड़ पर गुरुवार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्यवाही कर एक सटोरिये यतेंद्र सेन पुत्र भेरूलाल को गिरफ्तार किया है। इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने खातोली रोड़ पर रामपुरिया नहर के पास एक युवक को सट्टे की पर्चियां काटते हुए पकड़ा।