पीपलदा: नगर निगम की उत्तर व दक्षिण टीमों ने चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाया अभियान, 150 रोल ज़ब्त कर जलाए
Pipalda, Kota | Dec 31, 2024 मुख्य अग्निशमन अधिकारी नगर निगम कोटा उत्तर-दक्षिण राकेश व्यास के निर्देश पर मंगलवार शाम 6 बजे सीता चौपदार सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन अनुभाग की टीम ने कैथूनीपोल, स्टेशन रोड़ चन्द्रेसल क्षेत्र में स्थित विभिन्न दुकानों पर चायनीज मांझा बेचने वालों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुल 150 चायनीज मांझा के रोल जब्त किया गया।