पीपलदा: इटावा कस्बे में खराब CCTV कैमरों को ठीक करवाने और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का ग्रामीण SP ने दिया आश्वासन
Pipalda, Kota | Jan 2, 2025 जिले के इटावा क़स्बे में बन्द पड़े CCTV कैमरों को शीघ्र शुरू करवाया जावेगा साथ ही पूरे क्षेत्र में अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्यवाही होगी। यह बात कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने गुरुवार दोपहर 2 बजे पत्रकारों से बातचीत में कही। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने कहा कि इटावा क़स्बे में सीसीटीवी कैमरे खराब होने के बारे में अधिकारियों से बातचीत करेंगे