लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में दो जगह छापेमारी कर एक शराब तस्कर व 6 शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस द्वारा गुरुवार अपराह्न 3:54 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय जिले में 2 जगहो छापेमारी कर 1 शराब तस्कर एवं 6 शराबी को गिरफ्तार किया गया. किऊल थाना क्षेत्र में खगौर गांव से इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद बोली मियां के पुत्र मोहम्मद सिराज को 12 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.इधर बड़हिया से 6 शराबी गिरफ्तार हुए.