होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, नगरपालिका उपयंत्री ने सुनी लोगों की समस्या
नर्मदापुरम नगर पालिका में गुरुवार करीब 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका की उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने के साथ त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।