अररिया: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व पर भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
Araria, Araria | Jul 4, 2026 अररिया में भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125 वें स्मरण पर्व के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अररिया जिले के प्रचलित बायोडायवर्सिटी पार्क, कुसियारगांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल ने किया।