लोहारू: सिंघानी में 91वें शहीदी दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, खेल प्रतियोगिताओं व कबड्डी टूर्नामेंट से गूंजा शहीद स्मारक
ग्राम सिंघानी स्थित शहीद स्मारक में आज 91वें शहीदी दिवस समारोह का शुभारंभ खेल प्रतियोगिताओं व राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के भव्य आयोजन के साथ हुआ। यह आयोजन 23 अमर शहीदों की स्मृति में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विजय सिंघानी ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, एकता व नेतृत्व सीखन