लोहारू: किसानों ने लोहारू उपमंडल कार्यालय में किया अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
350 करोड़ रुपए के बकाया फसल बीमा क्लेम घोटाले के विरोध में जारी आंदोलन के तहत बुधवार को लोहारू उपमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सैंकड़ों किसानों ने अर्द्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने शहर के मुख्य बाजार में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया।