लोहारू: भिवानी एसपी के निर्देश पर लोहारू पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
भिवानी एसपी मनबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर लोहारू थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में लोहारू क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान दादरी रोड पर चलाया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों की गहनता से जांच की गई तथा उनके वाहन संबंधी कागजातों की भी जांच-पड़ताल की गई।