नैनीताल: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे भीमताल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भीमताल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने करीब 12 बजे कहा यदि निकायों की चुनावी सभाओं में भाजपा के नेताओं के भाषणों की समीक्षा की जाए तो उसमें लैंड जिहाद, थूक जिहाद, लव जिहाद के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। विकास के मुद्दे भाजपा ने भुला दिए हैं।