सतबरवा: पलामू: मलय डैम की टूटी नहर से 105 गांवों की सिंचाई पर संकट, सांसद बीडी राम ने जल्द मरम्मत के दिए निर्देश
सतबरवा प्रखंड के मुरमा स्थित मलय डैम की मुख्य नहर चैन संख्या-18 के टूटने और लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के मामले को लेकर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम (बीडी राम) ने कड़ा रुख अपनाया है, सतबरवा में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। सांसद ने बताया कि नहर मरम्मत के लिए एक करोड़ 75 लाख रुपया पास हो चुका है, जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होगा।