खलीलाबाद क्षेत्र के सरौली काली माता मंदिर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। किसानों ने जले ट्रांसफार्मर न बदले जाने और मलोरना में बिना सहमति जमीन पर निर्माण कराने का मुद्दा उठाया। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान दिवस के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।