लखीसराय: मध निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा को लेकर लखीसराय के सभी आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
रविवार 12 जुलाई को आयोजित मध निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए लखीसराय पुलिस ने सभी आठ केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. अपराह्न 12:19 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार सभी केंद्रों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.