सुल्तानपुर: शास्त्री नगर जलाशय के निर्माण पर आपत्ति जताए जाने पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने दीं प्रतिक्रिया
नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में स्थित जलाशय का काशी की तर्ज पर सुंदरीकरण कराने के लिए विधिवत हवन पूजन कर कार्य शुरू किया गया। उस जलाशय पर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्य को को अवैध बताते हुए महाजितपुर निवासी दिनेश ने जलाशय पर अपना मालिकाना हक बताते हुए डीएम से शिकायत की थी। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है।