उच्चैन: पिचूना गांव की जाटव बस्ती में आग से मची तबाही, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट
क्षेत्र के पिचूना गांव की जाटव बस्ती में अचानक आग लगने से कई परिवारों का घरेलू और खेती-किसानी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से घरों के बाहर रखी करब, तूड़ी, चारपाइयां और अन्य सामान राख हो गया। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।