विदिशा नगर: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मानोरा, ग्यारसपुर, मोहनपुर, हैदरगढ़ व अन्य गांवों में लोगों को दिलाई BJP की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान इस समय जोरो पर चल रहा है। सभी कार्यकर्ता अभियान में लगे हुए है। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी ने अपनी टीम के साथ सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ग्यारसपुर ब्लॉक के मानोरा, ग्यारसपुर, मोहनपुर, हैदरगढ़ सहित अन्य ग्रामों में घर घर घूम कर केंद्रीय मंत्री सांसद शिवराज सिंह चौहान के रेफरल से सदस्य बनाए।