विदिशा नगर: विदिशा सांची रोड पर दो नए फ्लाईओवर मंजूर, 600 मीटर लंबा आरओबी भी बनेगा, 10 किमी की दूरी घटेगी
विदिशा, सागर, रायसेन, भोपाल, गुना और अशोकनगर जिले के हजारों लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। विदिशा-सांची रोड पर 2 नए फ्लाईओवर मंजूर हुए हैं। इनकी लंबाई 600 मीटर होगी और एक आरओबी भी 600 मीटर लंबा बनेगा। इस तरह तीनों की लंबाई 1200 मीटर से ऊपर हो जाएगी। विदिशा में पहली बार दो हिस्सों में 1200 मीटर लंबा फ्लाई ओवर और आरओबी आकार लेने लगा है।