विदिशा नगर: ज़हर खाने से बिगड़ी थी रायसेन निवासी महिला की हालत; मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
3 दिन पहले रायसेन जिले के सेमरा में रहने वाली सीता मीणा को जहरीला पदार्थ खाने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई पीएम के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर जानबूझकर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया मायके पक्ष ने यह आरोप भी लगाए की पति मचल सिंह और परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।