विदिशा नगर: बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम होने से कीमतें हुईं चार गुना, लोग परेशान
विदिशा सब्जी और फल मंडी में जिले के आसपास के क्षेत्र से किसान अपनी फल और सब्जी लेकर आते हैं साथ ही भोपाल और अन्य जगह से भी फल सब्जियां विदिशा मंडी आती हैं ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के कारण रास्ते बंद होने और फसल का उत्पादन कम होने की वजह से बाहर से आई सब्जियों के दाम अचानक चार गुना बढ़ गए हैं विक्रेता भी बड़े हुए दामों की वजह से परेशान है ।