लंभुआ: रामपुर कुर्मीयान में कच्ची दीवार गिरने से भतीजे के बाद घायल बुआ की भी हुई मौत
बारिश से लंभुआ तहसील के रामपुर कुर्मीयान गांव में कच्ची दीवार गिरने से मासूम नितिन की बीते रोज़ मौत हो गई थी।जबकि बुआ कोमल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था।जहां आज इलाज के दौरान कोमल की भी मौत हो गई।वहीं कोमल की मौत की खबर से परिवार व गांव में कोहराम मच गया है।हालांकि DM कृतिका ज्योत्स्ना ने राजस्व टीम को घटनास्थल की जांच-पड़ताल के लिए भेजा है।