कहरा: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती और एक विकलांग महिला की मौत, देर रात हुआ पोस्टमार्टम
Kahara, Saharsa | Nov 12, 2024 सहरसा जिले में दो अलग-अलग जगह पर हुए सड़क दुर्घटना मे 1 युवती और 1 विकलांग महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे मे पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच दोनों शव को अपने कब्जे मे लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई मे जुट गई। मृतक युवती का नाम रुचि कुमारी और मृतक विकलांग महिला का नाम दयावती देवी बताया जा रहा है।