कहरा: नलकूप कार्यालय रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने 25 वर्षीय युवक से एक लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी
Kahara, Saharsa | Nov 11, 2024 पूरब बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया से एक लाख रुपए निकासी कर घर जा रहे 25 वर्षीय युवक मो.नासिर से बाइक सवार अपराधियों ने एमएलटी कॉलेज से पूरब नलकूप कार्यालय रोड में छिनतई की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर जल्द ही मामले के उद्भेदन का दावा किया है।