इटकी: बनियाटोली स्थित रुद्र महाकाल शिव मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा को लेकर शनिवार को भूमि पूजन
Itki, Ranchi | Apr 13, 2024 बनियाटोली स्थित रुद्र महाकाल शिव मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा को लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया गया। पुरोहित अखिल पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान आलोक केशरी से भूमि पूजन कराया। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा सात मई से 13 मई तक लगातार चलेगी। श्री भागवत कथावाचक वृंदावन की साध्वी देविका दीक्षित होंगी।