जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई। एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव, एडीएम दिनेश धाकड़, एएसपी मुकुल शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी, अफीम-गांजे की खेती पर निगरानी, डोडा पोस्ट नस्तीकरण पर विचार विमर्श किया।